फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव 2023: आरएस पुरा नगर पालिका के 13 में से सात वार्ड आरक्षित, बिश्नाह में ये हुआ बदलाव

Wed, 06 Sep 2023 05:21 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आरएस पुरा/ जम्मू

सार

नगर पालिका आरएस पुरा में इस बार 13 वार्डों में से सात को आरक्षित कर दिया है। इस पर मौजूदा पार्षदों ने आपत्ति जताते हुए कहा कि इस सूची के अनुसार वह चुनाव में भाग नहीं ले पाएंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आरएस पुरा में निकाय चुनाव के लिए आरक्षण सूची जारी कर दी गई है, जिससे पार्षदों के होश उड़ गए हैं। नगर पालिका आरएस पुरा में इस बार 13 वार्डों में से सात को आरक्षित कर दिया है। इस पर मौजूदा पार्षदों ने आपत्ति जताते हुए कहा कि इस सूची के अनुसार वह चुनाव में भाग नहीं ले पाएंगे।

विज्ञापन


जारी सूची के अनुसार वार्ड 4, 3, 8 और 11 एससी के लिए आरक्षित किया गया है। वहीं, वार्ड 2, 7 और 12 को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। सिफ वार्ड 1, 5, 6, 9, 10 और 13 को सामान्य श्रेणी के लिए रखा गया है। कस्बे के अजय कुमार का कहना है कि कई वार्डों में पिछड़े वर्ग के लोगों की जनसंख्या कम होने के बावजूद आरक्षित किया गया है। 

जिस तरह विधानसभा के निर्वाचन क्षेत्र में बदलाव किया गया था वैसे ही निकाय चुनाव के लिए मनमानी की गई है। पूर्व पार्षद अशोक कुमार ने लोकतंत्र का गला घोंटने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जनसंख्या के आधार पर वार्डाों को आरक्षित किया जाना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। कस्बे के रमेश चौधरी ने बताया कि इस संबंध में कमेटी गठित कर लोगों से सुझाव लेने चाहिए थे।
विज्ञापन


बिश्नाह में इस बार पांच वार्ड पर ही ओपन श्रेणी के प्रत्याशी जता पाएंगे दावेदारी

बिश्नाह कि 13 वार्डों में से इस बार ओपर श्रेणी के लिए केवल पांच वार्ड रखे गए हैं। वहीं, दो वार्ड महिलाओं, चार एसएसी और दो एससी महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं।

सूची के अनुसार वार्ड नंबर एक, आठ, दस, बारह और तेरह को ओपर श्रेणी के लिए रखा गया है। वार्ड नंबर दो और ग्यारह महिलाओं व वार्ड नंबर तीन, पांच, छह और सात को एसएसी, वार्ड नंबर चार और नौ एसएसी वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है।

अरनिया में पांच वार्ड एससी के लिए आरक्षित

इस बार अरनिया नगर पालिका में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है। 13 वार्ड में से पाचं एससी वर्ग के लिए आरक्षित की गई हैं। चार वार्ड महिलाओं और दो एससी महिलाओं के लिए आरक्षित किए हैं। एससी वर्ग के लिए वार्ड पांच, आठ, नौ, दस और 12 आरक्षित किया है। एससी महिला के लिए वार्ड 8 और 12 व सामान्य के लिए वार्ड 2 और 6 रखा गया है।

ये भी पढ़ें- ड्राफ्ट रोस्टर: दिग्गजों के गड़बड़ाए समीकरण, जम्मू में 75 में 25 वार्ड महिला, 10 एसटी व दो एससी के लिए
विज्ञापन


राजोरी में पांच वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित

निकाय चुनाव के लिए आरक्षण सूची जारी की गई है। 17 वार्ड वाली राजोरी नगर परिषद में पांच वार्डों को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। इनमें वार्ड 2, 7, 10, 11 और 15 शामिल हैं। इसी प्रकार एससी के लिए वार्ड 14, एसटी के लिए वार्ड नंबर एक और पांच आरक्षित किए गए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें