फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदीपोरा आतंकी हमला: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा बोले- आंसुओं की एक-एक बूंद का लिया जाएगा बदला

Sat, 12 Feb 2022 10:20 AM IST
kumar गुलशन कुमार पीटीआई, जम्मू

सार

उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने बांदीपोरा आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने शहीद पुलिसकर्मी के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने बांदीपोरा आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। इस हमले में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया और चार अन्य घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि शहीद पुलिस कर्मी के बलिदान को याद रखा जाएगा और उनके परिजनों के आंसुओं की एक-एक बूंद का बदला लिया जाएगा।

विज्ञापन


उप राज्यपाल ने ट्वीट किया, 'हमारे सुरक्षा कर्मियों पर जघन्य आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता हूं। मैं जम्मू-कश्मीर पुलिस के शहीद एसपीओ जुबैर अहमद शाह की बहादुरी को सलाम करता हूं। हम उन्हें नहीं भूलेंगे। उनके परिजनों के आंसुओं की एक-एक बूंद का बदला लिया जाएगा।' मनोज सिन्हा ने शहीद के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। 

बता दें कि उत्तरी कश्मीर में निशात पार्क के पास शुक्रवार शाम आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों के एक गश्ती दल पर ग्रेनेड फेंका, जिससे सुरक्षा बलों के पांच जवान घायल हो गए। घायल कर्मियों को अस्पताल ले जाया गया। इनमें से एक ने दम तोड़ दिया। सुरक्षा बल इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चला रहे हैं। प्रदेशभर के राजनीतिक दलों ने हमले की निंदा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें