फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर एलजी: बिजली चोरी पकड़ने के लिए खिलाफवर्जी विंग बनाए विभाग, स्मार्ट मीटर लगाने के निर्देश

Tue, 28 Mar 2023 02:33 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने बिजली विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा की। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में बिजली की मांग बढ़ने वाली है। ऐसे में बहुआयामी रणनीति बनाने की जरूरत है।
विज्ञापन
एलजी मनोज सिन्हा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विभाग बिजली चोरी व गलत मीटर लगने के मामलों को पकड़ने और औचक निरीक्षण के लिए समर्पित खिलाफवर्जी विंग बनाए। यह निर्देश उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के बिजली परिदृश्य की उच्च स्तरीय बैठक में समीक्षा करते हुए दिए।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में बिजली की मांग बढ़ने वाली है। ऐसे में बहुआयामी रणनीति बनाने की जरूरत है। बिजली क्षेत्र को मजबूत और लचीला बनाने के लिए समग्र सुधारों की जरूरत भी दर्शाई। 11केवीए लाइनों पर सभी मीटर को सुचारु करने पर भी जोर दिया।

वहीं, सभी क्षतिग्रस्त मीटरों को एक महीने में मरम्मत करने के लिए भी कहा। उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा के लिए फीडर आधार पर स्मार्ट मीटर लगाए जाएं। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों बिजली क्षेत्र में ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन में बिजली के नुकसान की रिपोर्ट भी मांगी।
विज्ञापन


एलजी ने कहा कि बिजली विभाग नुकसान की जिम्मेदारी तय करे और नुकसान को कम करने के लिए कार्य योजना तैयार की जाए। उन्होंने बिजली विभाग के स्टाफ के प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण पर भी जोर दिया। नए उपभोक्ताओं का ऑनलाइन पंजीकरण, जागरूकता अभियान और विद्युत ढांचे की पर्याप्त मरम्मत पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि बिजली ढांचे और उपकरणों की स्थिति पर निगरानी रखने के लिए अधिकारियों की टीमों का गठन किया जाए। उन्होंने रेलवे सुरंगों और नए औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति को सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। वहीं, राजस्व एकत्र करने और बिजली क्षेत्र में रुकी हुई परियोजनाओं की भी जानकारी ली।

बैठक में मुख्य सचिव अरुण कुमार मेहता, उप राज्यपाल के प्रधान सचिव डॉ. मंदीप कुमार भंडारी, जेपीडीसीएल के प्रबंधक निदेशक शिव अनंत तयाल, केपीडीसीएल के प्रबंधक निदेशक चौधरी मोहम्मद यासीन, विभाग के चीफ इंजीनियर व अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

इस बार की गई दस फीसदी ज्यादा बिजली की आपूर्ति : प्रधान सचिव

इस अवसर पर विद्युत विकास विभाग के प्रधान सचिव एच. राजेश प्रसाद ने बिजली क्षेत्र में मांग और आपूर्ति के अंतर को कम करने के लिए उठाए जा रहे प्रभावी कदमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया सर्दी के मौसम में पिछले साल की तुलना में दस फीसदी ज्यादा बिजली की आपूर्ति की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें