फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: पुंछ के मेंढर में हैंड ग्रेनेड मिला, सांबा में बारूदी सुरंग निष्क्रिय की गई

Sat, 10 Jun 2023 04:30 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ/सांबा

सार

पुंछ पुलिस ने मेंढर से पुराना हैंडग्रेनेड बरामद किया है। इसके अलावा सांबा में एंटी माइन टैंक को निष्क्रिय किया गया है। 
विज्ञापन
पुंछ में बरामद हैंड ग्रेनेड - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुंछ जिले के मेंढर मुख्यालय के करीब नाले में मिला पुराना हथगोला हैंडग्रेनेड बरामद किया है। इसकी सूचना के बाद आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे। इससे इलाके में हलचल मच गई। मेंढर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर हथगोले को नाले से निकाल कर अपने कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन


इस बात की जांच शुरू कर दी है कि यह इस इलाके में कैसे पहुंचा। क्षेत्र के लोगों को कहना है कि समय रहते इसका पता चल जाने से बड़ा हादसा टल गया है। इससे कुछ दिन पहले डिग्री कॉलेज के करीब खेतों में दो इसी प्रकार के पुराने हथगोले बरामद हुए थे।
विज्ञापन


उन्हें सेना ने निष्क्रिय कर दिया था। उधर सांबा जिले के के फूलपुर में एक एंटी टैंक डायनामाइट सुरंग मिली। इसे सेना ने निष्क्रिय कर दिया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें