फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुषमा स्वराज के निधन से दिल्ली से कश्मीर तक शोक की लहर, राज्यपाल मलिक बोले- बहुत दुखी हूं

Wed, 07 Aug 2019 01:03 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
राज्यपाल सत्यपाल मलिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन से पूरा देश शोकाकुल है। जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने सुषमा स्वराज के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि पूर्व विदेश मंत्री और अनुभवी राजनेता नेता सुषमा स्वराज के आकस्मिक निधन पर बहुत दुखी हूं। मैं इस दुख की घड़ी में उनकी आत्मा की शांति और  शोक संतप्त परिवार को शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।

 
विज्ञापन

बता दें कि पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का मंगलवार रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। घबराहट होने की शिकायत के बाद रात करीब 9.00 बजे सुषमा को एम्स लाया गया जहां काफी प्रयासों के बाद भी उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। सुषमा की तबीयत खराब होने की सूचना मिलते ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत भाजपा के कई नेता अस्पताल पहुंच गए। बाद में जब सुषमा की मौत की खबर मिली तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वहां पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें