वित्त विभाग में लेखा सहायकों की भर्ती परीक्षा में अनियमितताओं की जांच के संबंध में सीबीआई ने जम्मू-कश्मीर के छह जिलों में 37 स्थानों पर तलाशी ली। सीबीआई के अधिकारियों ने शुक्रवार सुबह जम्मू में 30 स्थानों पर बिचौलियों और अन्य आरोपियों के परिसरों पर छापेमारी की।
विज्ञापन
अधिकारियों के मुताबिक उधमपुर, राजापुरी और डोडा समेत कश्मीर में तलाशी चल रही है। सीबीआई ने पिछले साल नवंबर 2022 में जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) द्वारा आयोजित परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर मामला दर्ज किया था।
इस मामले में 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसमें जेकेएसएसबी की पूर्व सदस्य नीलम खजूरिया, सेक्शन ऑफिसर अंजू रैना और करनैल सिंह शामिल हैं।
करनैल सिंह उस समय बीएसएफ फ्रंटियर मुख्यालय में चिकित्सा अधिकारी के तौर पर तैनात थे। वह जेके पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती घोटाले के भी आरोपी हैं। यह परीक्षा 6 मार्च, 2022 को आयोजित की गई थी। इसके परिणाम 21 अप्रैल को जारी किए गए थे।