फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: चुनाव परिणाम के अगले दिन आ सकता है जेके बोर्ड 12वीं कक्षा का परिणाम

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। देश में आम चुनाव के परिणाम के बाद ही जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड 12वीं कक्षा का बोर्ड परिणाम जारी करेगा। संभावता पांच जून को परिणाम जारी हो सकता है। इसको लेकर बोर्ड ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पहले 12वीं कक्षा और उसके बाद दसवीं कक्षा का बोर्ड परिणाम जारी होगा।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के हार्ड और साफ्ट जोन के 92 हजार के करीब विद्यार्थी परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। एक सामान कैलेंडर लागू होने के बाद एक साथ बोर्ड परिणाम जारी होता है। साफ्ट जोन के स्कूलों की परीक्षा 28 मार्च को पूरी हुई थी। इन स्कूल के विद्यार्थी दो महीने से भी ज्यादा समय से परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। वहीं हार्ड जोन में आने वाले स्कूलों की परीक्षा 11 मई को पूरी हुई है। 2023 में 12वीं कक्षा का परिणाम 9 जून को जारी हुआ था। इसमें 65 फीसदी विद्यार्थी पास हुए थे, जिसमें 68 फीसदी छात्राएं जबकि 61 फीसदी छात्र सफल हुए थे। कश्मीर संभाग से जम्मू पिछड़ गया था। जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इसी सप्ताह संभावित पांच जून को परिणाम जारी होगा। बोर्ड ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। परिणाम को जांच के साथ अन्य जरूरी मंजूरी भी हासिल कर ली है। पहले 12वीं कक्षा का परिणाम जारी होगा। इसके बाद 10वीं कक्षा का परिणाम जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें