फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेके बोर्ड 10वीं का रिजल्ट: पहली बार जारी किया संयुक्त परीक्षा परिणाम,13823 छात्रों ने हासिल किया ए-1 ग्रेड

Tue, 20 Jun 2023 02:40 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

एलजी मनोज सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को बधाई दी है। एलजी ने विद्यार्थियों के सफल भविष्य की कामना करने के साथ बच्चों के अभिभावकों शिक्षकों और जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड की सराहना की।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर बोर्ड की दसवीं परीक्षा में पास छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सोमवार को पहली बार 10वीं कक्षा का संयुक्त परिणाम जारी किया। इसमें 80 प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहे। इस बार 81.68% लड़कियां और 78.23 प्रतिशत लड़के परीक्षा में सफल हुए हैं। इस परीक्षा में 148701 विद्यार्थी शामिल हुए थे। इसमें से 118791 को सफलता मिली है। 13823 विद्यार्थियों ने ए-1 ग्रेड के साथ परीक्षा पास की है।

विज्ञापन


परीक्षा परिणाम में 18489 विद्यार्थियों ने ए-2 ग्रेड, 24147 ने बी-1 ग्रेड, 28880 ने बी-2 ग्रेड, 26248 ने सी-1 ग्रेड, 7133 ने सी-2 ग्रेड और 78 ने डी- ग्रेड में परीक्षा पास की है। 29789 छात्र असफल रहे हैं। जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन प्रो. डॉ. परीक्षित मन्हास ने कहा कि एक समान शैक्षणिक कैलेंडर सफलतापूर्वक लागू किया गया।

उन्होंने उप राज्यपाल मनोज सिन्हा, सलाहकार राजीव राय भटनागर, प्रधान सचिव स्कूल शिक्षा विभाग आलोक कुमार और जिला प्रशासन व बोर्ड के कर्मचारियों का धन्यवाद किया है।  

एलजी ने विद्यार्थियों को दी बधाई  

एलजी मनोज सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को बधाई दी है। एलजी ने विद्यार्थियों के सफल भविष्य की कामना करने के साथ बच्चों के अभिभावकों शिक्षकों और जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड की सराहना की। अपने ट्वीट में कहा कि एक समान शैक्षणिक कैलेंडर से परीक्षाओं के संचालन को सुव्यवस्थित किया है। 

पिछले वर्ष दोनों जोन का अलग अलग जारी हुआ था परिणाम

पिछले वर्ष दसवीं कक्षा का परिणाम विंटर और समर जोन के आधार पर घोषित किया गया था। समर जोन का परिणाम 80.41 प्रतिशत रहा था, जबकि विंटर जोन में परिणाम 69 प्रतिशत रहा था। समर जोन से पिछले साल दसवीं कक्षा में 5104 विद्यार्थियों ने ए-1 ग्रेड हासिल किया था जबकि विंटर जोन में सिर्फ 830 विद्यार्थियों ने ए-1 ग्रेड के साथ परीक्षा पास की थी।

परिणाम में आशंका तो यहां करें शिकायत 

परिणाम संबंधी आशंका हो, तो जम्मू संभाग के विद्यार्थी jssecry_jd@jkbose.co.in और कश्मीर संभाग के विद्यार्थी jssecry_kd@jkbose.co.in पर लॉगइन कर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। छात्र 5676750 नंबर पर जेकेबोस 10 स्पेस देकर अपना रोल नंबर लिखने के बाद मैसेज भेजकर अपना परिणाम भी पता कर सकते हैं। पहली बार डीजी लॉकर में परिणाम देखने की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें