जम्मू-कश्मीर बैंक और पीएनबी मेटलाइफ ज्वाइंट कारपोरेट सोशल रिसपान्सिबिल्टी (सीएसआर) के तहत बच्चों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए कोशिश नामक एक स्कीम का उद्घाटन वित्तमंत्री अब्दुल रहीम राथर ने किया।
इस अवसर पर जम्मू-कश्मीर बैंक के चेयरमैन मुशताक अहमद ने बताया कि पहले चरण के तहत इस योजना को तीन जिलों श्रीनगर, बडगाम तथा गादंरबल में लागू किया जाएगा और चौदह हजार के करीब बच्चों को इस स्कीम से लाभ हासिल होगा।
वित्त मंत्री ने इस अवसर पर जम्मू कश्मीर बैंक के कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने उसकी उपलब्धियां भी गिनाई। उन्होंने कहा कि बैंक ने राज्य के वित्तीय ढांचे को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है।
उसने राज्य के विकास के अलावा पारिवारिक तथा व्यक्तिगत तौर पर भी लोगों को वित्तीय सहायता पहुंचाई है। उन्होंने पिछले दो दशकों के दौरान बैंक द्वारा हासिल उपलब्धियों की जानकारी से भी लोगों को अवगत करवाया।
एशिया मेटलाइफ के प्रमुख क्रिसटॉपर टाउनसेंड तथा पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंध निदेशक तरुण चुग ने भी इस मौक पर अपने विचार रखे।