उन्होंने कहा कि लोगों के जीवन में बदलाव आया है। उन्होंने कहा पहली बार दिल्ली से बाहर केंद्रीय पेंशन धारकों के लिए पेंशन अदालत और नेशनल पेंशन योजना पर जागरूकता कार्यक्रम किया गया है। मोदी सरकार ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन के दायरे से अपनी सरकार को बाहर निकालने का काम किया है। अब देश के किसी भी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश से राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों का आयोजन होता है।
डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि उत्तर पूर्व राज्यों की तस्वीर पिछले पांच सालों में बदल गई है। वहां विकास से खुशहाली आई है। जम्मू कश्मीर में भी इसे दोहराया जाएगा। सिंह ने कहा कि वेतन वाली नौकरी के दायरे से बाहर आकर युवाओं को रोजगार के मामले में आत्म निर्भर होने की सोच लेकर आगे बढ़ना होगा।