फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: श्रद्धालुओं की पसंद बनी राजस्थानी क्रॉकरी, यूपी की मूर्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन
चाय की केतली, कप-प्लेट, कटोरियां और चम्मच खरीदने के लिए उमड़ी भीड़
विज्ञापन

रोजी देवी
मिश्रीवाला। झिड़ी तालाब में पवित्र स्नान और बाबा जित्तो के दर्शन के बाद श्रद्धालु सीधे मेले के बाजार में पहुंच रहे हैं। पूजा-पाठ के साथ-साथ घर लौटने का सामान जुटाने का उत्साह भी चरम पर है। राजस्थानी क्राॅकरी और उत्तर प्रदेश के कारीगरों की ओर से बनाई गई मूर्तियां श्रद्धालुओं की पहली पसंद बनीं हुई हैं।
मेले में सजे स्टाॅलों पर रंग-बिरंगे डिजाइन वाली राजस्थानी क्राॅकरी देखते ही बनती है। पंजाब से आई पिंकी देवी ने बताया कि राजस्थान के डिजाइन बहुत आकर्षक हैं। चाय की केतली, कप-प्लेट, ट्रे, अलग-अलग साइज की कटोरियां और चम्मच... सब कुछ इतना सुंदर है कि मन नहीं भरता। वह भी 10 रुपये से शुरू होकर महज 300 रुपये तक मिल रहा है। घर के बाजार से कहीं सस्ती और क्वालिटी शानदार। शाही स्नान के बाद जब मेले में पहुंचते हैं तो साज-शृंगार, पूजा सामग्री से लेकर ये खूबसूरत क्राॅकरी और मूर्तियां हाथों-हाथ बिक रही हैं। मेले का यह रंगीन बाजार श्रद्धा और खरीदारी का अनोखा संगम बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पूजा के साथ घर की सजावट का भी पूरा सामान
झिड़ी मेले में यूपी से आए मूर्तिकार राम सिंह और करुण देवा ने बताया कि गणेश, लक्ष्मी, राधाकृष्ण, शिवजी और दुर्गा सहित तमाम देवी-देवताओं की मूर्तियां तो लाई ही हैं साथ ही घर की शोभा बढ़ाने के लिए लाफिंग बुद्धा, तरह-तरह के पक्षी, जानवर और एंटीक मूर्तियां भी धड़ल्ले से बिक रही हैं। एक दुकानदार ने मुस्कुराते हुए कहा, हमारे पास ईको-फ्रेंडली मूर्तियां भी हैं जो मिट्टी में घुल जाएंगी। पर्यावरण का ध्यान रखने वाले श्रद्धालु इन्हें सबसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें