फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जीरो ग्रैविटी झूला, 500 दुकानें और पांच पार्किंग के साथ झिड़ी मेले की तैयारी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा जित्तो-बुआ कौड़ी के दरबार में बन रहा नया शेड, सुंदरीकरण का काम शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। उत्तर भारत का ऐतिहासिक झिड़ी मेला इस बार नए आकर्षणों के साथ सजने जा रहा है। 23 नवंबर से दो दिसंबर तक चलने वाले मेले को लेकर तैयारियां युद्धस्तर पर शुरू हो गई हैं। इस बार जीरो ग्रैविटी झूले से लेकर ड्रैगन ट्रेन सहित अन्य 50 झूले लोगों को आकर्षित करेंगे। करीब 500 दुकानें, पांच पार्किंग और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। बाबा जित्तो और बुआ कौड़ी के मेले में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। हर साल की तरह इस बार भी श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है।
मेले में श्रद्धालुओं की आमद को देखते हुए मंदिर परिसर में भी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। मंदिर कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं की कतार के लिए बड़ा शेड तैयार करवाया जा रहा है, ताकि उन्हें धूप और मौसम की परेशानी से बचाया जा सके। मंदिर के सुंदरीकरण का काम भी करवाया जा रहा है। पुजारी बांके शर्मा ने बताया कि हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु परिवारों के साथ बाबा जित्तो और बुआ कौड़ी के दरबार में पहुंचते हैं। विशेष रूप से पूर्णिमा के दिन श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ जाती है। मंदिर प्रबंधन का प्रयास है कि किसी भी श्रद्धालु को दर्शन करने और अन्य सुविधाओं को लेकर परेशानी न हो।
विज्ञापन

-
पहली बार पहुंचेगा मिक्सर झूला, मौत का
कुआं और ड्रैगन ट्रेन भी होंगे आकर्षण
झिड़ी मेले में हर साल झूलों का आकर्षण बच्चों से लेकर बड़ों तक के सिर चढ़कर बोलता है। मेले में जीरो ग्रैविटी, ड्रैगन ट्रेन, कैसोनोवा, मिक्सर झूला और मौत का कुआं सहित कई रोमांचक झूले लगाए जा रहे हैं। इनमें पहली बार मेले में लाया जा रहा खास मिक्सर झूला लोगों के लिए नया आकर्षण रहेगा। जीरो ग्रैविटी और ड्रैगन ट्रेन को लेकर भी लोगों में उत्साह है। मेले के ठेकेदार गुरमीत सिंह ने बताया कि इस बार मेले में 50 से अधिक झूले लगाए जाएंगे। झूलों को तैयार करने के लिए सामान पहुंचना शुरू हो गया है। सुबह से लेकर रात तक कारीगर इन्हें लगाने में जुटे हैं।
विज्ञापन

-
3.11 करोड़ में मेले का ठेका
मेले में इस बार कारोबार की रौनक भी बढ़ने की उम्मीद है। दुकानों, स्टॉल और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों के लिए तैयारियां की जा रही हैं। मेले का ठेका इस बार 3.11 करोड़ रुपये में हुआ है। करीब 500 दुकानें और पांच पार्किंग स्थल शामिल हैं। जरूरत और उपलब्ध जगह के हिसाब से दुकानों व पार्किंगों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। ठेकेदार गुरमीत सिंह का कहना है कि पिछले साल के मुकाबले इस बार ठेके की राशि में बढ़ोतरी हुई है। इससे स्टॉलों की कीमत भी बढ़ सकती है। खाने-पीने की दुकानों से लेकर खिलौनों, घरेलू सामान, कपड़ों व अन्य जरूरत की वस्तुओं के स्टॉल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें