पुंछ। जिले में देश की सुरक्षा के लिए तैनात भारतीय सेना की तरफ से सोमवार को भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित गांव गूंतरियां में निशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें गूंतरियां और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से लोगों ने अपने पालतू पशुओं के साथ शिविर में भाग लिया। इस माैके पर सेना के पशु चिकित्सकों ने 550 के करीब पशुओं गाय, भैंसों, घोड़ों, भेड़ बकरियों और कुत्तों की शारीरिक जांच करने के बाद पशुओं के लिए निशुल्क दवाइयां भी प्रदान की। संवाद