फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ज्यूल चौक पर बैरिकेड लगाने पर दुकानदार भड़के

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। ज्यूल चौक पर ट्रैफिक पुलिस की ओर से एक तरफ 13 बैरिकेड लगाने पर भड़के स्थानीय दुकानदारों ने मंगलवार को रोष जताया। आरोप लगाया कि ऐसी व्यवस्था से कारोबार पर असर पड़ रहा है। ग्राहक लंबे बैरिकेड को एक दीवार की तरह देखकर रुक नहीं रह रहे हैं। इस बीच दुकानदारों की ट्रैफिक अधिकारियों से कहासुनी हो गई। पुलिस ने मामले में हस्तक्षेप किया, जिसके बाद बैरिकेड को अलग-अलग स्थानों पर लगाया गया।
विज्ञापन


दुकानदार सुनील कुमार ने आरोप लगाया कि चौक के बीचों-बीच बैरिकेड लगाने से स्थानीय कारोबार प्रभावित हो रहा है। ट्रैफिक नियमों के डर से बाजार में ग्राहक रुक नहीं रहा। इसके अलावा एक तरफ बैरिकेड लगाने से गाड़ी खड़ी करने की जगह नहीं बच रही। दुकानदार तरसेम लाल ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस की मनमानी से परेशानी हो रही है। दुकानदार संदीप कुमार और एनके त्रिपाठी ने कहा कि संबंधित ट्रैफिक अधिकारी बात सुनने को तैयार नहीं हैं। वहीं, भाजपा नेता युद्धवीर सेठी ने बाजार में पहुंचकर दुकानदारों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि लोगों की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को देखना चाहिए। फिलहाल एल तरीके से बैरिकेड लगाने से दुकानदार शांत हो गए हैं। इस संबंध में एसएसपी फैजल कुरेशी ने बताया कि बैरिकेड लगाकर रास्ता बंद करना या खोलना सब जरूरत और यातायात के हिसाब से होता है। ज्यूल पास पर यातायात कर्मियों को ऐसा करने की आवश्यकता महसूस होगी तो
विज्ञापन

किया होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें