फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सैन्य कैंपों की सुरक्षा बढ़ाई, सेना अंदर और बाहर कर रही सर्च

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। जी-20 बैठक से पहले आतंकी हमले के इनपुट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सैन्य प्रतिष्ठानों के बाहर, भीतर और आसपास सेना की ओर से दो घंटे का रूटीन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अखनूर और नगरोटा में बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाए गए। सेना संदिग्ध क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाकर लोगों से पूछताछ कर रही है। पहचान पत्र भी जांचे जा रहे हैं। राजोरी व पुंछ के जंगलों में भी सेना तलाशी अभियान चला रही है। सूत्रों का कहना है कि खुफिया एजेंसियों के पास इनपुट आया था कि जी 20 से पहले आतंकी संगठन जम्मू में सैन्य कैंपों और सैन्य स्कूलाें को निशाना बनाकर हमला कर सकते हैं। इसे देखते हुए पठानकोट से लेकर राजोरी पुंछ तक हाइवे के नजदीक सैन्य स्कूलों को 25 मई तक बंद कर दिया गया। सेना ने तमाम प्रतिष्ठानों में एंटी ड्रोन उपकरण इंस्टाल किए हैं ताकि आसपास होने वाली गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।
विज्ञापन

बड़े हमले झेल चुके हैं सैन्य कैंप
29 नवंबर 2016 को नगरोटा सैन्य कैंप पर आतंकी हमला हो चुका है। 18 सितंबर 2016 को उड़ी सैन्य कैंप पर हमला हुआ था। इसमें 7 सैन्यकर्मी शहीद हो गए थे। 10 फरवरी 2018 को जम्मू के सुंजवां कैंप में हमला हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें