यू तो सलमान खान की जमानत के लिए देश और दुनिया भर में उनके प्रशंसक दुआ मांग रहे थे लेकिन उनकी एक ऐसी प्रशंसक भी है जिसने उनकी फिल्में तो नहीं देखी लेकिन सलमान की मुरीद जरूर हैं। ये हैं अनंतनाग की जैना बेगम। सलमान खान के हिट एंड रन केस में सजा का ऐलान होने के बाद से ही जैना बेगम उपवास पर थीं।
आज सलमान को जमानत की सूचना मिलते ही घाटी के प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ गई। उधर अश्मुकाम गांव की जैना बेगम, जिन्होंने सलमान की रिहाई के लिए उपवास रखा था, उन्होंने दूसरे दिन जमानत की सूचना मिलने के बाद ही उपवास तोड़ा। जैना ने कहा कि आज मुझे दूसरा जन्म मिला है।
जैना के मुताबिक सलमान खान ने उनकी काफी मदद की है। अनंतनाग में अपनी फिल्म बजरंगी भाईजान की शूटिंग के दौरान इस परिवार के संपर्क में आए सलमान खान ने जैना बेगम के घर में न सिर्फ ईंटें डलवाईं, बल्कि अन्य जरूरत की चीजें भी उपलब्ध करवाई हैं।