राज्य सरकार ने मंगलवार को 11 केएएस अफसरों के तबादलों के साथ ही प्रतीक्षारत कुछ को नियुक्ति भी दी है। जेडीए के सेक्रेटरी जुगल किशोर आनंद का तबादला सीएपीडी जम्मू में डिप्टी डायरेक्टर पद पर किया गया है। प्रतीक्षारत रोहित शर्मा को जेडीए का सेक्रेटरी बनाया गया है।
असिस्टेंट कमिश्नर जनरल जम्मू शहनाज अख्तर को ग्रामीण विकास निदेशालय में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर भेजा गया है। सर्वे एंड लैंड रिकार्ड्स के असिस्टेंट सेटलमेंट कमिश्नर इनाम उल हक सिद्दीकी को पीसीसीएफ का पर्सनल आफिसर बनाया गया है।
असिस्टेंट सेटलमेंट कमिश्नर का अतिरिक्त कार्यभार राजस्व विभाग के वित्त आयुक्त कार्यालय के प्रशासनिक अफसर राज मोहम्मद को दिया गया है।
प्रतीक्षारत मोहम्मद लतीफ को सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग में भूमि अधिग्रहण कलेक्टर के पद पर नियुक्त किया गया है। ग्रामीण विकास निदेशालय की डिप्टी डायरेक्टर नताशा कालसोत्रा को इरा के कलेक्टर पद पर भेजा गया है।
वे इस पद का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे दीप राज का स्थान लेंगी। प्रतीक्षारत जहांगीर हाशमी को योजना एवं विकास विभाग का डिप्टी सेक्रेटरी बनाया गया है।
प्रतीक्षारत अनिल शर्मा को असिस्टेंट कमिश्नर जनरल जम्मू बनाया गया है। प्रतीक्षारत प्रेम सिंह को तकनीकी शिक्षा, यूथ सर्विसेज तथा खेल विभाग में डिप्टी सेक्रेटरी बनाया गया है।
प्रतीक्षारत गुलाम नबी भट को एसडीएम बनिहाल बनाया गया है। प्रतीक्षारत अनिल सलगोत्रा को स्कूली शिक्षा विभाग में डिप्टी सेक्रेटरी बनाया गया है।