जम्मू विकास प्राधिकरण की ओर से लोगों के रहने के लिए निकाले प्लाट के फार्म बैंकों से नहीं मिल रहे हैं। इस वजह से लोगों को खासी परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है।
संबंधित बैंकों से लोगों को बैरंग लौटना पड़ रहा है, जबकि जेडीए की ओर से फार्म जमा करवाने की अवधि 23 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। लोग फार्म लेने के लिए बैंकों में पहुंच रहे हैं लेकिन उन्हें फार्म उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं।
लोगों में इस बात को लेकर असमंजस है कि फार्म सिर्फ जमा किए जाएंगे या फिर फार्म भरने के लिए प्राप्त भी किए जा सकते हैं। लोग बैंकों के चक्कर काटने के लिए मजबूर हैं।
जेडीए ने बीरपुर, गोल गुजराल, न्यू प्लाट और भगवती नगर में लोगों के रहने के लिए 1700 प्लाट निकाले हैं, जो कि रियासत के जरूरतमंद लोगों को दिए जाएंगे।