फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन से नहीं पहुंचा तेल, खुदाई कार्य ठप

Fri, 03 Oct 2014 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्रशासन की लापरवाही के कारण पंचैरी के सद्दल गांव में एक बार फिर खुदाई का कार्य बंद हो गया है, जिसको लेकर ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति काफी रोष है। एक जेसीबी का तेल वीरवार को ही खत्म हो चुका था तो शुक्रवार को दूसरी जेसीबी के खराब होने से खुदाई पूरी तरह से बंद हो गई है। लिहाजा शुक्रवार को मलबे से कोई शव बरामद नहीं हो सका।
विज्ञापन


गौरतलब है कि करीब चार दिन से जिला प्रशासन की तरफ से मलबे के नीचे दबे शवों को बाहर निकालने के लिए सद्दल में जेसीबी से खुदाई का काम करवाया जा रहा था। मंगलवार व बुधवार को खुदाई के दौरान सात शवों को बाहर निकालने में कामयाबी मिली थी। वीरवार को तेल खत्म होने के कारण एक जेसीबी ने काम करना बंद कर दिया।

जानकारी देने के बाद भी प्रशासन ने सद्दल तक तेल नहीं पहुंचाया। शुक्रवार को दूसरी जेसीबी काम कर रही थी कि अचानक खराबी के कारण जेसीबी ने काम करना बंद कर दिया। दिन भर काम बंद ही रहा। अब सभी जेसीबी की मरम्मत होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं दिन ब दिन खुदाई के कार्य में की जा रही लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति काफी रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि छह सिंतबर की रात को पूरा गांव मलबे में दफन हो गया था। करीब एक महीना होने को है और प्रशासन शवों को बाहर निकालने के लिए केवल औपचारिकता पूरी करने का कार्य कर रहा है।

कश्मीर में युद्ध स्तर पर कार्य करवाया गया, जबकि सद्दल की तरफ कोई काम करवाया ही नहीं जा रहा है। उनके रिश्तेदारों के शव दिन व दिन मलबे में खराब होते जा रहे हैं। अगर प्रशासन ने जल्द खुदाई का पूरा करके शवों को निकलवाया तो ग्रामीण सड़कों पर उतरने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें