सेना की उत्तरी कमान के कमांडर ने पुंछ के भाटादूड़ियां में सैन्य वाहन पर हुए हमले में शामिल आतंकवादियों को जल्द ढेर करने के निर्देश दिए। राजोरी सहित आसपास के इलाकों मे आंतरिक सुरक्षा को लेकर भी विचार-विमर्श किया।
पाकिस्तानी सेना की ओर से घुसपैठ के किसी भी प्रयास को विफल करने के साथ ही उन्हें उसी भाषा में मुंहतोड़ जवाब दिया जाए। यह निर्देश उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने राजोरी और पुंछ सेक्टर के दौरे के दौरान बुधवार को परिचालन की तैयारियों की समीक्षा के दौरान दिए।
विज्ञापन
सेना की उत्तरी कमान के कमांडर ने पुंछ के भाटादूड़ियां में सैन्य वाहन पर हुए हमले में शामिल आतंकवादियों को जल्द ढेर करने के निर्देश दिए और राजोरी सहित आसपास के इलाकों मे आंतरिक सुरक्षा को लेकर भी विचार-विमर्श किया।
पुंछ में सैन्य वाहन पर हमले के बाद राजोरी-पुंछ के विभिन्न इलाकों में आतंकी घटनाओं से निपटने के लिए आपसी समन्वय बना कर काम करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि एलओसी के उस पार से होने वाली गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखी जाए।
विज्ञापन
उन्होंने जवानों की पीठ थपथपाते हुए उनका हौसला भी बढ़ाया। साथ ही उन्होंने नियंत्रण रेखा पर किसी भी संदिग्ध गतिविधि को हल्के में न लेने और 24 घंटे कड़ी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।