फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर: चार आतंकवादी ढेर, दो जवान शहीद

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के कुपवाडा क्षेत्र में आतंकवादियों और सेना के बीच हुई मुठभेड़ में लश्कर के चार आतंकवादी ढेर हो गए, जबकि सेना के दो जवान भी घटना में शहीद हो गए हैं।
विज्ञापन


शहीद होने वाले जवानों में एक यूपी के बुलंदशहर का रहने वाला है। दोनों जवान अलग-अलग आतंकवादी घटनाओं में शहीद हुए हैं। शहीद जवानों को नार्दन कमांड के सेनाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा ने श्रद्धाजंलि दी।

वहीं इसके साथ ही सेना ने क्षेत्र में छुपे आतंकवादियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। रविवार सुबह से शुरू हुई मुठभेड़ दोपहर बाद तक जारी रही।

कालारोस के जंगलों में सर्च अभ‌ियान

जम्‍मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के कालारूस सेक्टर में आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर सेना की 57 राष्ट्रीय रायफल ने सर्च अभियान चला रखा था।

सेना के अधिकारियों के अनुसार 21/22 अगस्त को छह या आठ लोगों के ग्रुप ने एलओसी के मच‌िल सेक्टर से घुसपैठ की थी। ज‌िसके बाद ये आतंकी कालारोस के पास नुनवनी तक पहुंच गए थे।

रविवार को सेना को क्षेत्र में आतंकियों के छुपे होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद राष्ट्रीय रायफल ने सर्च अभियान चलाया था। इसी दौरान कारनूस सेक्टर में आतंकियों से सेना की मुठभेड़ हो गई।
विज्ञापन

केरन में सेना पर हमले में जवान शहीद

आतंकियों ने सेना के जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग की जिसका जवानों ने मुंह तोड़ जवाब दिया। रविवार सुबह से शुरू हुई फायरिंग शाम तक जारी रही। जिसमें चार आतंकवादियों के मारे जाने की सूचना है। वहीं घटना में हमारा एक जवान भी शहीद हो गया। शहीद हुए जवान का नाम नायक नीरज कुमार है।

वहीं एक अन्‍य घटना में कुपवाड़ा जिले के ही केरन सेक्टर में आतंकवादियों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में 23 ग्रेनेडियर के जवान राहुल कुमार भी शहादत को प्राप्त हो गए। सेना की जवाबी कार्रवाई में आतंकियों के पांव उखड़ गए। हालांकि वे फरार होने में सफल रहे।

बता दें कि एलओसी क्षेत्र में घुसपैठ की घटनाएं लगातार बढ़ी हैं, लेकिन सुरक्षाबलों की मुस्तैदी के कारण आतंकी अपने मंसूबों में सफल नहीं हो पा रहे हैं। सुरक्षाबल लगातार आंतकियों को विफल करते हुए उन्हें उनके अंजाम तक पहुंचा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें