मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के सोनमर्ग इलाके में गश्त के दौरान एक जवान बेहोश हो जाने के बाद उसकी मौत हो गई। उसकी पहचान झारखंड निवासी मनोहर कुंकल के रूप में हुई है। सूत्रों ने बताया कि सेना का एक गश्ती दल का ब्रारीमार्ग से दुमैल जा रहा था, तभी दल का जवान बेहोश हो गया। उसे इलाज के लिए आर्मी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।