फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ज्यौड़ियां में जनता दरबार, लोगों ने बिजली-पानी टूटी सड़कों के मुद्दे उठाए

विज्ञापन
विज्ञापन
-कहा, जनहित के मुद्दों की अनदेखी जारी रही तो करेंगे जनआंदोलन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। शहीदी स्थल ज्यौड़ियां पर मंगलवार को जनता दरबार लगाया गया। इसमें सैकड़ों लोगों ने बिजली, पेयजल, खनन, सड़क, संपर्क मार्ग, मूलभूत सुविधाओं तथा प्रशासनिक उदासीनता से जुड़ी ज्वलंत समस्याओं को उठाया और त्वरित समाधान की मांग की।
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि क्षेत्र में अनियमित बिजली आपूर्ति हो रही है। पेयजल संकट है। अवैध खनन से पर्यावरणीय नुकसान हो रहा है। जर्जर सड़कों से हादसे हो रहे हैं। गांवों में विकास कार्य ठप पड़ हैं। प्रशासन से कहा कि यदि जनहित के इन मुद्दों की अनदेखी जारी रही तो जनआंदोलन का मार्ग अपनाने से भी पीछे नहीं हटेंगे। स्थानीय विधायक मोहन लाल भगत ने कहा कि अधिकारियों के सहयोग से समस्याओं का हल किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि जनता दरबार केवल औपचारिकता बनकर न रह जाए। जनता द्वारा उठाई गई समस्याओं समाधान होना चाहिए। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता दलजीत सिंह चिब, भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा सहित की लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें