फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जनता की समस्याओं और शिकायतों को सुनेंगे प्रशासनिक अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के बीस जिलों में जनता दरबार 19 से 28 मार्च तक
विज्ञापन

आईएएस, जेकेएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारी मौजूद रहेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रदेश के बीस जिलों में लोगों तक पहुंचकर उनकी समस्याएं और शिकायतों को प्रशासनिक अधिकारी सुनेंगे। जिला स्तर पर 19 से 28 मार्च तक जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 24 आईएएस, 2 जेकेएएस और 1-1 आईपीएस, आईआरएस और आईएफएस अधिकारी जनता दरबार में मौजूद रहेंगे। जनता दरबार के सुचारू संचालन की जिम्मेदारी संबंधित जिला उपायुक्त की होगी।
विज्ञापन

सामान्य प्रशासनिक विभाग के आयुक्त सचिव संजीव वर्मा की ओर से जारी एक आदेश में आईएएस शालीन काबरा 19 मार्च को जम्मू, आईएएस धीरज गुप्ता 20 मार्च को श्रीनगर, आईएएस शैलेंद्र कुमार 19 मार्च को बड़गाम, आईएएस एच राजेश प्रसाद 27 मार्च को गांदरबल, आईएएस चंद्राकर भारती 19 मार्च को उधमपुर, आईएएस संतोष धैतर्य वैद्य 20 मार्च को सांबा, आईआरएस आलोक कुमार 28 मार्च को कठुआ में जनता दरबार लगाएंगे। इसी तरह आईएफएस सुरेश कुमार गुप्ता 20 मार्च को पुलवामा, आईएएस संजीव वर्मा 19 मार्च को कठुआ, आईएएस सौरभ भगत 28 मार्च को कुपवाड़ा, आईएएस मंदीप कौर 19 मार्च को गांदरबल, आईएएस प्रेरणा पुरी 27 मार्च को सांबा, आईएएस शीतल नंदा 28 मार्च को श्रीनगर, आईएएस यशा मुद्धगुल 19 मार्च को रियासी, आईपीएस विक्रमजीत सिंह 19 मार्च को किश्तवाड़, आईएएस डा. रशमी सिंह 27 मार्च को राजोरी, आईएएस डा. शाहिद इकबाल चौधरी 28 मार्च को पुलवामा, आईएएस सरमाद हफीद 27 मार्च को अनंतनाग, आईएएस परसाना रामास्वामी जी 20 मार्च को कुलगाम में जनता दरबार लगाएंगे। आईएएस निराज कुमार 20 मार्च को शोपियां, आईएएस कुमार राजीव रंजन 20 मार्च को डोडा, आईएएस रेहाना बुतुल 27 मार्च को ऊधमपुर, आईएएस भूपेंद्र कुमार 28 मार्च को बारामुला, आईएएस डा. सैयद आबिद रशीद शाह 20 मार्च को बांदीपोरा, आईएएस डा. पीयूष सिंगला 20 मार्च को बारामुला, आईएएस मोहम्मद एजाज 19 मार्च को अनंतनाग, जेकेएएस शेख फैयाज अहमद 28 मार्च को बांदीपोरा और जेकेएएस जुबेर अहमद 28 मार्च को शोपियां में जनता दरबार लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें