फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ किया खिलवाड़: विकार रसूल

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया के गांव बाला चक में कांग्रेस के महासम्मेलन का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। क्षेत्र के बाला चक गांव में कांग्रेस ने एक महासम्मेलन किया। इसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विकार रसूल वानी, वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री रमन भल्ला, अरनिया में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पार्षद कैलाश चंद्र सैनी मौजूद थे। मौके पर विकार रसूल ने भाजपा पर प्रहार किया। कहा कि कांग्रेस ने 70 साल में लोगों को उनकी जरूरत के अनुसार सुविधा दी। लेकिन, भाजपा ने मात्र 10 साल में ही लोगों के साथ खिलवाड़ किया है।
उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में भाजपा ने हर तरह से लोगों को गुमराह किया है। विकास के बड़े-बड़े दावे खोखले साबित हो रहे हैं। लोगों पर अनेक कर थोप परेशान किया जा रहा है। भाजपा का मनमानी रवैया चल रहा है, जिसका आगामी चुनाव में जनता मुंहतोड़ जवाब देगी। अगर कांग्रेस जम्मू-कश्मीर में आगामी चुनाव में सत्ता में आती है, तो सबसे पहले लोगों को करों से छुटकारा दिलाया जाएगा। भाजपा ने अनुच्छेद 370 हटाकर जम्मू-कश्मीर को नुकसान पहुंचाया है। भाजपा की गंदी राजनीति को जनता बखूबी समझ गई है। जनता को पता चल गया है कि मात्रा कांग्रेस ही लोगों का भला कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद पर तंज कसते हुए कहा कि डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी में भाजपा की बी टीम का काम कर रही है। गुलाम नबी आजाद जम्मू-कश्मीर में भाजपा के एजेंट बने हुए हैं। कांग्रेस ने आजाद को कई अहम पदों पर नियुक्त किया, उसके बावजूद आजाद ने पार्टी के साथ विश्वासघात किया है। जल्द ही डीपीएपी कार्यालय को ताला लग जाएगा, क्योंकि उसमें शामिल लोग वापिस कांग्रेस में आ रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान पार्षद कैलाश चंद्र सैनी ने कई लोगों को पार्टी में शामिल करवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें