फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जन्माष्टमी उत्सव में मंदिरों में मिलेंगी बिजली-पानी व अन्य सुविधाएं

विज्ञापन
जन्माष्टमी उत्सव में बिजली-पानी अन्य सुविधाएं मिलेंगी मंदिरों में
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। जन्माष्टमी उत्सव के दौरान मंदिरों में बिजली-पानी सहित अन्य सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। यह बात अतिरिक्त उपायुक्त संदीप सेइंत्रा ने जन्माष्टमी उत्सव की तैयारियों पर चर्चा के लिए हुई बैठक में कही। इसमें संबंधित विभागों के अधिकारी, लक्ष्मी नारायण मंदिर ट्रस्ट, सनातन धर्म सभा, धर्मार्थ ट्रस्ट अन्य धार्मिक संगठनों से पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने पिछले वर्षों के समारोहों से विभिन्न पहलुओं पर विचार रखे। संगठनों ने यातायात प्रबंधन, शौचालय सुविधाओं, पेयजल प्रावधानों, शहर के मार्गों पर भीड़भाड़ कम करने और बिजली से संबंधित मुद्दों के समाधान के महत्व पर जोर दिया।
विज्ञापन

जम्मू उत्तर के एसपी कुलबीर हांडा ने त्योहार के दौरान पुलिस विभाग के सहयोग और कानून व्यवस्था के कुशल प्रबंधन का आश्वासन दिया। एडीसी ने उत्सव के लिए निर्बाध व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए हित्तधारक विभागों को निर्देश जारी किए। जम्मू नगर निगम के अधिकारियों को शहर में साफ-सफाई और स्वच्छता बनाए रखने के लिए कहा। बिजली कारपोरेशन को निर्बाध बिजली आपूर्ति की गारंटी देने का आदेश दिया गया। एडीसी संदीप सेइंत्रा ने इस बात पर जोर दिया कि झांकी जम्मू की सांस्कृतिक और पारंपरिक विरासत का एक अभिन्न अंग है। उन्होंने इस आयोजन के सफल आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए सभी हित्तधारकों के सामूहिक प्रयास और सहयोग का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें