रियासी में हुए कार्यक्रम में प्रस्तृति देते हुए बाल कलाकार।
- फोटो : REASI
रियासी। मिनी सचिवालय के स्थानीय सभागार में एक सप्ताह से जारी जनजातीय कार्यक्रम का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। इस अवसर पर एक मुशायरे का भी आयोजन हुआ, जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 15 कवियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कविताओं से समाज की कुरीतियों को उजागर किया। कार्यक्रम में बच्चों ने स्किट पेश किया, जिसमें समाज के प्रति संदेश देते हुए स्कीमों की जानकारी दी गई। साथ ही पहाड़ी और डुग्गर प्रदेश की संस्कृति की झलक भी देखने को मिली। मौके पर डीसी चरणदीप सिंह, एडीडीसी ज्योति सलाथिया, सीपीओ सुनीता कंचन, आईसीडीएस प्रोजेक्ट ऑफिसर रेनू कुमारी और जिला जनजातीय अधिकारी गुलशन कुमार भी मौजूद रहे। संवाद