फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जनता दरबार में लोगों ने पेयजल, बिजली आपूर्ति और टूटी सड़कों के मुद्दे उठाए

विज्ञापन
विज्ञापन
-जिला विकास परिषद सदस्य ने जुठल-बलसरो, चौकी व चौरा में सुनी समस्याएं
विज्ञापन

अखनूर। भाजपा नेता व जिला विकास परिषद सदस्य पंडित सुरेश शर्मा ने पंचायत जुठल-बलसरो, चौकी और चौरा में अधिकारियों के साथ जनता दरबार लगा लोगों की समस्याएं सुनी। कई समस्याओं का मौके पर समाधान कर दिया गया। जनता दरबार में लोगों ने पेयजल व बिजली आपूर्ति, सड़क व्यवस्था से संबंधित मामले उठाए। सुरेश शर्मा ने अधिकारियों को अन्य समस्याओं का समाधान करने के लिए कहा।
विज्ञापन

शर्मा ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत पंचायतों में नई परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। गांव-मोहल्ले पक्की सड़क के साथ जोड़े जा रहे हैं। लो वोल्टेज की समस्या दूर करने के लिए नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। पंचायत जुठल-बलसरो में नई आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी खोली गई है। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी तस्लीम वानी, बीएमओ डॉ. समीर खजूरिया, सहायक कार्यकारी अभियंता राकेश गुप्ता, नायब तहसीलदार नरेंद्र कुमार, कृषि विस्तार अधिकारी गारूराम, तहसील आपूर्ति विभाग एसडी मन्हास, सहायक अभियंता कंचन देवी, भाजपा मंडल अध्यक्ष कैप्टन बीडी शर्मा, पूर्व सरपंच बलदेव राज, रमेश लाल, जोगिंदर कुमार, सुनील कुमार, सुभाष चंद्र, प्रभु दयाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें