फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: गोवंश की तस्करी रोकने पर पुलिस पर पथराव, पशु छोड़ भाग गए तस्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
-सीमावर्ती गांव लाला चक के पास बाईं नाले का मामला, 10 पशु छुड़ाए
विज्ञापन

सांबा। पुलिस ने घगवाल क्षेत्र में गोवंश तस्करी के प्रयास को विफल कर 10 पशुओं को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया है। तस्करी रोकने गए पुलिस पर पथराव कर तस्कर भाग गए।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मामला सीमावर्ती गांव लाला चक के पास बाईं नाले का है। यहां से गोवंश की तस्करी की सूचना पर राजपुरा पुलिस ने कार्रवाई कर 10 गोवंश को बचाया। गंवोश को कठुआ से सांबा की ओर पैदल ले जाया जा रहा था। पुलिस को देखते ही तस्करों ने उन पर पथराव शुरू कर दिया और भाग गए। पुलिस ने तस्करों का पीछा किया, लेकिन वे अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पुलिस ने घगवाल थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें