लद्दाख से बीजेपी सांसद जामियांग सेरिंग नामग्याल ने कहा कि मुझे खुशी है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लिए गए फैसले के कारण लद्दाख की चर्चा यूएन में हो रही है। उन्होंने कहा कि इससे पहले जब कांग्रेस सत्ता में थी तब लद्दाख की संसद में भी चर्चा नहीं हुई थी। बता दें कि नामग्याल जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने पर बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अपने क्षेत्रों को कैसे विकसित करती है, यह एक आंतरिक मामला है। अगर पड़ोसियों को इससे कोई समस्या है तो हम कुछ नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि लद्दाख भारत का अभिन्न अंग है, यह भारत के अमूल्य रत्नों में से एक है, इसे कैसे संभालना है यह भारत का एक आंतरिक मामला है।