जम्मू। अंतर स्कूल जिला स्तरीय फेंसिंग और रोलर स्केटिंग खेल स्पर्धा के ट्रायल वीरवार को एमए स्टेडियम के इंडोर हाल में आयोजित किए गए। युवा सेवा एवं खेल विभाग ने इसका आयोजन किया था। फेंसिंग में 62 और रोलर स्केटिंग में 90 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें सभी लड़के हैं। सिलेक्शन ट्रायल के आयोजन का उद्देश्य खिलाड़ियों को आगामी चैंपियनशिप के लिए तैयार करना है। फेंसिंग के अंडर-19 फोइल स्पर्धा में आधार खजूरिया ने पहला, ध्रुव महाजन ने दूसरा, राशिद ने तीसरा और अर्नेस्ट यूसुफ ने चौथ स्थान हासिल किया। इप्पे अंडर 19 में सुफ़िन ने पहला, आदित्य दूसरे और मंजूर तीसरे स्थान पर रहे। सेबर बॉयज अंडर-19 में वैभव पहले स्थान पर रहे। रोलिंग स्केटिंग के अंडर 11 में विराज गंडोत्रा पहले, गुरतेज सिंह दूसरे और अद्विक शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। अंडर 14 में पुनीश पुरी पहले, अभिनव दूसरे और रुद्र अरोड़ा तीसरे स्थान पर रहे। अंडर 17 में राजवीर पहले, समरजोत दूसरे और उदय तीसरे स्थान पर रहे।