फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगें पूरी होने तक जारी रहेगी कामछोड़ हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। सुंदरबनी में जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों की कांमछोड हडताल 84वें दिन भी जारी रही है। इस कारण जलसंकट गहराता जा रहा है। उधर, जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मियों ने धरना-प्रदर्शन कर आवाज बुलंद की। वहीं, चेतावनी दी है कि मांगें पूर्ण होने तक संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन

पीएचई यूनाइटेड फ्रंट की राज्य इकाई ने नेताओं रवि हंस और राजेंद्र सिंह ताज ने सब डिवीजन कार्यालय के बाहर हड़ताल में बैठे कर्मियों से बात की। उन्होंने कहा कि 22 सिंतबर को कांमछोड़ हडताल के तीन माह पूरे होने पर जम्मू में एलजी प्रशासन के खिलाफ महारैली का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश के सभी अस्थायी कर्मचारी शामिल होंगे। उन्होंने कर्मियों से 22 सितंबर को होने वाली रैली में हिस्सा लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें