वर्ल्ड बेंच प्रेस चैंपियनशिप में खेलेंगे जम्मू के तरणदीप सिंह
जम्मू। वर्ल्ड बेंच प्रेस चैंपियनशिप दक्षिण अफ्रीका के सन सिटी में 20 से 27 मई के बीच होगी। इस चैंपियनशिप के लिए राष्ट्रीय टीम में जम्मू तरणदीप सिंह का भी चयन हुआ है। तरणदीप का चयन उनके प्रदर्शन के आधार पर हुआ है।
औरंगाबाद में हुई नेशनल बेच प्रेस चैंपियनशिप में तरणदीप ने जूनियर वर्ग के 93 किलोभार में स्वर्ण पदक जीता था। ऑल जम्मू-कश्मीर पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के सचिव अजय शर्मा, वरिष्ठ खिलाड़ी उमेश रैना, इंस्पेक्टर विनोद शर्मा और एएसआई विजय शर्मा ने तरणदीप को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी हैं। ब्यूरो
वर्ल्ड बेंच प्रेस चैंपियनशिप में खेलेंगे जम्मू के तरणदीप सिंह