फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: चुनाव आयोग की टीम अगले सप्ताह करेगी प्रदेश का दौरा, मुख्य चुनाव अधिकारी दिल्ली पहुंचे

Thu, 20 Apr 2023 02:08 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

मुख्य चुनाव आयुक्त की अध्यक्षता में आयोग की टीम जम्मू कश्मीर में लोकसभा चुनाव समेत विधानसभा चुनाव की भी समीक्षा करेगी। इसके अलावा शहरी स्थानीय निकाय और पंचायत चुनाव के लिए चुनाव विभाग की तैयारियों पर भी चर्चा होगी।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर निकाय चुनाव(FILE)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की अगुवाई में चुनाव आयोग की उच्च स्तरीय टीम अगले सप्ताह जम्मू-कश्मीर का दौरा करेगी। इस दौरे का कार्यक्रम तय करने के अलावा अन्य संबंधित मुद्दों पर चर्चा के लिए जम्मू-कश्मीर के मुख्य चुनाव अधिकारी पांडुरंग के पोले दिल्ली में पहुंच चुके है।

विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, मुख्य चुनाव आयुक्त की अध्यक्षता में आयोग की टीम जम्मू कश्मीर में देश के अन्य हिस्सों की तरह अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए चल रही तैयारियों के अलावा प्रदेश में विधानसभा चुनाव के साथ साथ शहरी स्थानीय निकाय और पंचायत चुनाव के लिए चुनाव विभाग की तैयारियों की समीक्षा करेगी।

आयोग की टीम जम्मू संभाग के अलावा कश्मीर का दौरा भी करेगी। दौरे के दौरान मुख्य चुनाव अधिकारी के अलावा जिला चुनाव अधिकारियों से भी बैठकें होंगी। दौरे को देखते हुए चुनाव विभाग तैयारियों में जुटा हुआ है।

2018 से लंबित हैं विस चुनाव

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2018 से लंबित है। परिसीमन आयोग की रिपोर्ट के तहत प्रदेश में विधानसभा की सीटें 83 से बढ़कर 90 हो गई है। हालांकि एक जुलाई से शुरू हो रही श्री अमरनाथ यात्रा को देखते हुए यात्रा के संपन्न होने तक विधानसभा चुनाव के आसार नहीं है।

विज्ञापन


अगले साल लोकसभा चुनाव तय हैं। इसके साथ ही प्रदेश में शहरी स्थानीय निकायों और पंचों, सरपंचों का कार्यकाल भी इस साल के अंत तक पूरा हो रहा है। ऐसे में चुनाव आयोग की उच्च स्तरीय टीम का अगले सप्ताह प्रदेश का दौरा काफी अहम माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें