फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू : बढ़ी दाढ़ी में फिर नजर आए उमर अब्दुल्ला, फोटो हुई वायरल

Thu, 05 Mar 2020 09:46 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला की वायल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की फोटो एक बार फिर इंटरनेट पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में उमर अबदुल्ला सरकारी डॉक्टर के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। इससे पहले भी उमर अबदुल्ला की एक अन्य फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है।

विज्ञापन


बता दें जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के बाद से ही उमर अब्दुल्ला नजरबंद हैं। जनवरी महीने में घाटी में इंटरनेंट सेवा बहाल होने के बाद पहली बार उमर अब्दुल्ला की फोटो वायरल हुई थी। 

बता दें कि, अनुच्छेद 370 हटने के बाद उनके पिता फारूख अब्दुल्ला और पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती को भी नजरबंद किया गया है। इन सभी को जन सुरक्षा कानून के तहत नजरबंद किया गया है। इस कानून के अनुसार सार्वजनिक सुरक्षा के चलते किसी भी व्यक्ति को दो साल तक बिना मुकदमा गिरफ्तार किया जा सकता है या फिर उसे नजरबंद किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें