फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक

विज्ञापन
बैठक में सदस्य भाग लेते - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
अखनूर......कस्बे में सैन समाज की बैठक में सैन समाज के लोगों के उत्थान के लिए बिचार विमर्श किया गया।बैठक की अध्यक्षता अखनूर समाज के प्रघान विजय कुमार ने की।इस अवसर पर आल जे एण्ड के सैन समाज के अध्यक्ष राजेंद्र सिक्का मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बडी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर सैन समाज से जुड़े लोगों के प्रगति के लिए आपसी सहयोग पर जोर दिया गया।जिसमें सभी सदस्यों ने सहमति जताई। अध्यक्ष राजेंद्र सिक्का ने संबोधित करते हुए कहा सैन समाज के लोगों की प्रगति और उत्थान के लिए  सैन समाज के सभी लोगों का सहयोग जरूरी है  इसके साथ एक मुहिम चलाई जाएगी जिसमें रूरल क्षेत्र के लोगों का पंजीकरण करवाया जाऐगा।जिसमें सभी परिवार की पहचान होगी।उन्होंने कहा सभी सैन समाज  लोग  एकजुटता हो करके सैन समाज के लिए कार्य करे ताकि गरीब और पिछड़े परिवार को  समाज में आगे ला करके उनकी पहचान वन सके।उन्होंने कहा  27 अप्रैल को  बाबा सैन भक्त की जंयती जम्मू में सिथत मंदिर में मनाई जाएगी इस पर राज्य के सभी सैन समाज भक्त बढ चढ करके भाग ले और बाबा सैन भक्त का आर्शीवाद ले। इस अवसर पर राज्य महासचिव केवल कुष्ण फौटर , कैशियर अशोक कुमार,अशोक कुमार सीनियर वाईस प्रेसिडेंट,रावेंद्र मंगौत्रा,ओम प्रकाश, पवन कुमार, संजय कुमार, आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैन - फोटो : Amar Ujala
सैन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें