जम्मू। गवर्नमेंट कॉलेज वुमन भगवती नगर के रेड रिबन क्लब की ओर से विश्व कैंसर दिवस पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस दौरान गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज जमुई में डिपार्टमेंट ऑफ रेडियो थेरेपी के प्रोफेसर संदीप कौर मुख्य वक्ता मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने कैंसर से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने छात्रों व अध्यापकों के कैंसर को लेकर विभिन्न प्रश्नों का उत्तर दिया।कार्यक्रम में काफी संख्या में छात्रों ने भाग लिया था। इस दौरान महिलाओं के बीच प्रचलित कैंसर के बारे में विस्तार से बताया गया और इसको लेकर बरती जाने वाली सावधानियों का इलाज के प्रति भी जागरूक किया गया। इस दौरान कॉलेज प्रिंसिपल प्रोफेसर मायनी शर्मा ने कैंसर और उसके लक्षणों के बारे में छात्रों को अवगत करवाया।