फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित साइबर सुरक्षा पर जागरूकता अभियान हुआ संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। साइबर अपराध के प्रति युवाओं को जागरूक करने के लिए स्कूल शिक्षा निदेशालय जम्मू की और आयोजित जागरूक अभियान का समापन हुआ। इस अभियान में 2 लाख से अधिक छात्रों, शिक्षकों, अभिभावकों, अन्य हितधारकों ने भाग लिया। इस अभियान को औपचारिक रूप से 15 जनवरी को शुरू किया गया था। इस दौरान साइबर सुरक्षा अभियान में संकाय परामर्शदाताओं, वेबिनार, लघु फिल्म स्क्रीनिंग, सहित विभिन्न प्रकार से जागरूक किया गया। अभियान के दौरान साइबर ग्रूमिंग, साइबर फ्राड, फ़िशिंग, सोशल मीडिया खातों की सुरक्षा, ऑनलाइन बैंकिंग धोखाधड़ी, लॉटरी धोखाधड़ी, रिमोट एक्सेस घोटाले, सोशल मीडिया गोपनीयता नीति आदि जैसे विषयों की विस्तृत जानकारी दी गई। निदेशक स्कूल शिक्षा जम्मू अनुराधा गुप्ता ने कहा अभियान कहीं मानयो में सफल रहा। अभियान के दौरान सभी सरकारी स्कूलों में पैरेंट्स टीचर मीट का भी आयोजन किया गया था। संकट के समय में साइबर अपराध भारत के लिए एक गंभीर समस्या है। हाल के वर्षों में भारत दुनिया में साइबर अपराधियों द्वारा लक्षित शीर्ष पांच देशों में से एक है। साइबर सुरक्षा अभियान को सफल बनाने के लिए समर और विंटर जोन के सभी उच्च और उच्चतर माध्यमिक स्कूलों ने इसमें भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें