जम्मू। जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल के तत्वावधान में आयोजित जेएंडके प्रीमियर लीग के तहत रविवार को वालीबॉल और कबड्डी के मुकाबले हुए। वालीबॉल में
पहला मुकाबला अल्लह वालीबॉल क्लब और पिंटो वालीबॉल क्लब अखनूर के बीच हुआ। इस मुकाबले में अल्लह वालीबॉल क्लब ने 3-2 से मुकाबला जीता। वहीं दूसरे मुकाबले में पिंटो वालीबॉल क्लब अखनूर ने त्रिकुटा सलेहर क्लब को 3-0 से हराया। तीसरे मुकाबले में बॉर्डरलाइन पल्लनवाला ने जम्मू स्कीपर्स को 3-0 से हराया। चौथे और अंतिम मुकाबले में बॉर्डरलाइन पल्लनवाला ने पिंटो वालीबॉल क्लब अखनूर को 3-0 से हराया। वहीं कबड्डी में भी चार मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में एमए स्टेडियम ने किंग्स क्लब को एक अंक से हराया। दूसरे मुकाबले में किंग्स स्पोर्ट्स क्लब ने अखनूर स्पोर्ट्स क्लब को 36-24 से हराया। तीसरे मुकाबले में एमए स्टेडियम ने बाबा जिततो क्लब को एक अंक से हराया। दिन का चौथा मैच में डीबीपी स्पोर्ट्स क्लब ने बाबा जिततो स्पोर्ट्स क्लब को 40-34 के अंतर से हराया। दिन का आखिरी मैच किंग्स क्लब और नगरोटा वारियर्स के बीच हुआ जिसे किंग्स क्लब ने 38-15 के अंतर से जीता।