फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा किए घोटालों की हो सीबीआई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। धर्मार्थ ट्रस्ट इंपलाइज एसोसिएशन के बैनर तले कर्मचारियों ने रविवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने ट्रस्ट प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन कर सरकार से श्राइन बोर्ड का गठन करने की मांग की। एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक बांद्राल ने कहा कि धर्मार्थ ट्रस्ट प्रबंधन द्वारा करोड़ रुपए का भूमि घोटालों किया है, जिसकी जांच सीबीआई करे। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट में भ्रष्टाचार का बोलबाला है और जब-तक ट्रस्ट के लिए बोर्ड का गठन नहीं किया जाएगा इस स्थिति में सुधार नहीं होगा। उन्होंने कहा कि 1995 में धर्मार्थ ट्रस्ट प्रबंधन ने करण मार्केट शॉपिंग कांप्लेक्स का निर्माण करने के लिए एक समझौता किया, जिसमें लगभग 300 दुकानें, 11 सेमिनार हॉल, 20 वीआईपी कमरे, मेडिकल डिस्पेंसरी, 24 पुजारी क्वार्टर भूमिगत पार्किंग आदि का निर्माण किया जाना है। तत्कालीन ट्रस्ट प्रबंधन द्वारा यह भी दावा किया जाता है कि उक्त बाजार के पूरा होने के बाद, ट्रस्ट को बिल्डरों से 150 करोड़ रुपये प्राप्त होंगे और उक्त राशि का उपयोग पुराने मंदिरों के नवीनीकरण, नए मंदिरों के निर्माण के लिए किया जाएगा लेकिन एक भी पैसा जमा नहीं किया गया है। हालांकि ट्रस्ट और न तो कोई मेडिकल डिस्पेंसरी, पुजारी क्वार्टर या सेमिनार हॉल का निर्माण नहीं किया है। गौरतलब है कि ट्रस्ट प्रबंधन ने कर्ण मार्केट में भूमिगत पार्किंग को बेच और कुछ दुकानदार को भी आवंटित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें