फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्गदर्शन दिवस पर विस्थापित समुदय ने की घाटी में अलग होमलैंड की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पुनन कश्मीर की ओर से जम्मू में सोमवार को 29 वें मार्गदर्शन दिवस" का आयोजन किया। इस दिन, 29 साल पहले ऐतिहासिक मार्गदर्शन संकल्प को अपनाया गया था। यह ऐतिहासिक संकल्प विस्थापित समुदाय के लिए एक लोड स्टार साबित हुआ, जिन्हें अपने ही देश में पलायन का सामना करना पड़ा था। पूनम कश्मीर के अध्यक्ष वीरेंद्र रैना की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह का उद्घाटन शारदा माता के चित्र के समक्ष पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलित करने के साथ हुआ। इस दौरान वीरेंद्र रैना ने अपने संबोधन में कहा कि मार्गदर्शन प्रस्ताव कश्मीरी पंडित समुदाय की आकांक्षाओं के कुल योग का प्रतिनिधित्व करता है। इस संकल्प ने पहली बार समुदाय की भू राजनीतिक आकांक्षाओं को स्पष्ट और व्यापक तरीके से व्यक्त किया। संकल्प में झेलम नदी के उत्तर और पूर्व में एक अलग होमलैंड के निर्माण की मांग की हैं। इस दौरान पंडित समुदाय के लोगों ने कश्मीर के हिंदू अल्पसंख्यकों के खिलाफ की गई ज्यादती, नरसंहार और जातीय सफाई की जांच के लिए एक विशेष अपराध न्यायाधिकरण स्थापित किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।इस दौरान समीर भट्ट ने कहा कि घाटी में कश्मीर के हिंदुओं का पुनर्वास महत्वपूर्ण मुद्दा होना चाहिए और विस्थापित समुदाय को इस संबंध में विश्वास में लेना चाहिए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें