फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस से उठा भरोसा, चोरी हुए पशुओं के एवज में जुटाया चंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
पहासू। क्षेत्र के बनैल गांव के लोगों को अब पुलिस पर से भरोसा उठ गया है। दरअसल दो सप्ताह पूर्व गांव में गरीब पशुपालक के घेर से चोरों ने चार पशु चोरी कर लिए थे। घटना का खुलासा न करने और पशुओं के न मिलने पर ग्रामीणों ने गरीब पशुपालक के लिए चंदा इकट्ठा किया और उसके नुकसान की भरपाई की। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में पुलिस के खिलाफ रोष व्याप्त है। बता दें कि 13 दिसंबर को गांव बनैल निवासी कुंवरवीर की घेर का ताला तोड़कर चोरों ने दो भैंस, एक भैंसा समेत चार पशु खोल कर अपने साथ ले गए थे। सोमवार सुबह पशुओं को चारा देने के लिए जब कुंवरवीर पहुंचे तब उन्हें वारदात की जानकारी हुई। इस घटना के बाद पीड़ित समेत गांव के लोग थाने पहुंचकर तहरीर देते हुए पशुचोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। एक सप्ताह बाद भी गांव के लोगों ने थाने का घेराव करते हुए चोरों को पकड़कर वारदात के खुलासे की मांग की थी। आरोप है कि पुलिस की तरफ से घटना को लेकर कोई ध्यान नहीं दिया गया। न ही पुलिस चोरों की तलाश कर सकी और न ही चोरी हुए पशु मिल सके। पशुओ के चोरी होने से गरीब कुंवरवीर को लाखों रुपये का नुकसान हुआ। अंत मेें ग्रामीणों ने एक पंचायत कर गरीब पशुपालक के नुकसान की भरपाई करने के लिए चंदा इकट्ठा करने का निर्णय लिया। ग्रामीणों के सहयोग से चंदा इकट्ठा कर कुंवरवीर को दिया गया। वहीं पुलिस की नाकामी को लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त रोष है। चंदा देने वालों में सुखपाल शर्मा, जगदीश, करन सिंह, राजवीर फौजी, हरकेश, बंटी तोमर, सतवीर सिंह, नौरंगी, भूरा, रामवीर, ओमपाल सिंह, लाल पंडित आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें