फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीसी चुनावों में योग्य उम्मीदवार चुनने की यूडीए ने लोगों से की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो जम्मू। जिला विकास परिषद (डीडीसी) के चुनावों में योग्य और शिक्षित उम्मीदवारों को वोट देने और समर्थन देने के लिए यूनाइटिड डेमोक्रेटिक एलाइंस (यूडीए) ने लोगों से अपील की है। उनका कहना था कि केवल शिक्षित उम्मीदवार ही लोगों की आकांक्षाओं और भावनाओं की रक्षा कर सकते हैं। यूडीए के संयोजक, राजीव महाजन ने सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान जम्मूवासियों से कहा कि वे वोट डालने से पहले जम्मू-कश्मीर में विभिन्न राजनीतिक दलों के शासनकाल के दौरान सत्तर वर्षों के दौरान लोगों के साथ जो कुछ भी हुआ है, उसे ध्यान में रखें। उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी पर भरोसा करके उसी गलती को दोहराना बिल्कुल गलत होगा। उन्होंने जम्मू के लोगों से ईमानदार और समर्पित उम्मीदवारों के लिए वोट करने की अपील की, जिनके बारे में उन्हें लगता है कि वे चुनाव के बाद उनके मुद्दों को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि भ्रष्ट उम्मीदवारों को एक और अवसर देने की कोई आवश्यकता नहीं है। कोविड़ -19 मामलों में बढ़ोतरी पर गंभीर चिंता जताते हुए, महाजन ने आगामी डीडीसी चुनावों के लिए चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों से अनुरोध किया कि वे कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सरकार द्वारा जारी एसओपी का पालन करें। उन्होंने कहा कि केवल मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग और कोविद -19 गाइडलाइन का पालन करना हमें इस घातक बीमारी से बचाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होने वाले अन्य लोगों में आरसी पुरी (सेवानिवृत्त के.ए.ए.एस.), कुलबीर सिंह स्लैथिया, जसविंदर सिंह (कुकू) आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें