जम्मू। रजनीश गुप्ता द्वारा लिखित और निर्देशित लघु फिल्म हाउस नंबर 570, का चयन 13 वें जयपुर अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-जेआईएफएफ 2021 के लिए किया गया है। जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल-जेआईएफएफ 2021 पूर्वावलोकन समिति के सदस्यों ने इसकी जानकारी दी है। यह महोत्सव 15 से 19 जनवरी, 2021 तक आयोजित किया जाएगा। 80 देशों की 1484 फिल्मों में से 38 देशों की 161 फिल्मों को विभिन्न श्रेणियों में नामांकित किया गया हैं। इसमें जम्मू की रंगोली प्रोडक्शंस की लघु फिल्म 'हाउस नंबर 570' भी शामिल है। यह फ़िल्म एक वाणिज्यिक इलाके में रहने वाले एक पुराने जोड़े के अकेलेपन को दर्शाया गया है। उक्त फिल्म में प्रदर्शन करने वाले बहुमुखी कलाकार हैं सपना सोनी, राजेश रैना, तरुण चढक और ऋषभ मन्हास। ब्यूरो