फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्याॢथयों को पोस्को एक्ट-२०१२ पर जागरूक करेगा शिक्षा विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो जम्मू। निदेशालय स्कूल शिक्षा विभाग जम्मू के काउंसलिंग सैल की तरफ से साइकॉलिजी टास्क फोर्स का गठन किया था जो विद्याॢथयों को मानसिक  दबाव से बचाने में मदद करेगी। इस टास्क फोर्स में विभिन्न शिक्षकों को जोड़ा गया है जो साइकॉलिजी विषय में एमए या फिर उसमें बढ़ाई कर चुके हैं। हर महीने इनकी तरफ से अलग मुद्दे को उठाया जाएगा और विद्याॢथयों को ऑनलाइन इनकी जानकारी दी जाएगी। इस महीने नवंबर के लिए विद्याॢथयों को बाल शोषण, बच्चों के साथ हो रहे दुव्र्यवहार और बाल श्रम के बारे में जागरूक किया जाएगा, खासतौर पर जिसमें पोस्को एक्ट-२०१२ को शामिल किया जाएगा। इसके तहत टास्क फोर्स के सदस्यों को पीपीटी और अन्य जानकारी उपलब्ध करवाने के विकल्पों को एकत्रित करने के निर्देश दिए गए हैं। विद्याॢथयों को पोस्को एक्ट-२०१२ से संबंधित कुछ फिल्में और चित्र भी दिखाए जाएंगे ताकि उन्हें अच्छे तरीके से इसकी समझ आ जाए। इन कक्षाओं मेें केवल विद्यार्थी ही नहीं बल्कि उनके अभिभावक भी शामिल हो सकते हैं, साथ ही यदि टास्क फोर्स से अलग कोई शिक्षक भी हिस्सा लेना चाहता है तो वह भी ले सकता है। विद्याॢथयों में जिन कारणों से मानसिक समस्याएं पैदा होती हैं उन पर चर्चा करके उन्हें खत्म करने के उद्देश्य से इन क्लासीज को शुरू करने का निर्णय लिया गया है। वह हर महीने अलग विषय पर कक्षाओं का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें