फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरबार मूव को लेकर शहर के आधा दर्जन रूट पर आवाजाही एकतरफा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। आगामी दरबार मूव को लेकर शहर में वाहनों की आवाजाही को लेकर बदलाव किया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने शहर के आधा दर्जन रूट एकतरफा कर दिए हैं। आधा दर्जन रूट और चिन्हित कर लिए गए हैं, यदि वाहनों का प्रेशर बढ़ा तो इन रूट पर भी एकतरफा वाहनों की आवाजाही होगी। जानकारी के अनुसार परेड शालामार रूट एकतरफा, अप्सरा रोड एकतरफा ,विजलेंसी रोटरी टू परेड एकतरफा, बख्शी नगर टू मुट्ठी एकतरफा, बेस्ट प्राइस टू बख्शी नगर एकतरफा, बेव माल बठिंडी मोड़ एकतरफा कर दिया गया है। इसके अलावा शहर में आने वाले ट्रकों की आवाजाही भगवती नगर के चौथे पुल से होगी। पटोली, सरवाल, केनाल रोड और कुछ अन्य रूट को भी चिन्हित किया गया है। यदि जरूरत पड़ी तो इन रूट पर भी वाहनों को एकतरफा किया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस के एसएसपी शिव कुमार शर्मा का कहना है कि दरबार मूव के साथ शहर में वाहनों की मूवमेंट बढ़ जाती है। खासकर वीआईपी कालोनी में वीआईपी मूवमेंट को लेकर मूवेंट बढ़ती है। इन मूवमेंट की वजह से जाम न लगे और आम लोग परेशान न हो, इसलिए कुछ रूट पर वाहनों को एकतरफा किया गया है। अगले दो दिन में इन रूट पर यातायात एकतरफा होगा। कुछ ही दिन में दरबार मूव को लेकर कुछ और बदलाव किए जाएंगे। हालांकि यह निर्भर करेगा कि किस तरह का प्रेशर रहता है। शहर में थ्री टायर सुरक्षा, वीआईपी क्षेत्र पर अतिरिक्त तैनातीपुलिस मुख्यालय, राजभवन और सीएम निवास की ओर सुरक्षा बढ़ाई गईजम्मू। दरबार मूव को लेकर शहर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। राजभवन, पुलिस मुख्यालय, सीएम निवास समेत अन्य विभागीय मुख्यालयों के बाहर पुलिस की अतिरिक्त तैनाती की गई है। रेजिडेंसी रोड, पंजतीर्थि रोड, गांधी नगर क्षेत्रों में भी पुलिस के अतिरिक्त नाके और ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की गई है। एसएसपी जम्मू श्रीधर पाटिल का कहना है कि दरबार मूव को लेकर पुलिस ने अर्धसैनिक बलों के साथ मिलकर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की है। कुछ कदम ऐसे उठाए गए हैं, जिससे सुरक्षा को मजबूती मिलेगी। बहरहाल, इसको सार्वजनिक नहीं किया जा सकता। महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस के अतिरिक्त कर्मी तैनात किए गए हैं। पुलिस को आम लोगों के सहयोग की भी आवश्यकता है। इसलिए यदि कहीं भी कोई संदिग्ध व्यक्ति या चीज दिखे तो उसकी जानकारी तत्काल पास के पुलिस स्टेशन या फिर पुलिस कंट्रोल रूम में दें। ताकि वक्त पर उस पर कार्रवाई की जाएगी। प्रमुख चौक चौराहों, स्थलों और बाजारों में पुलिस की क्यूआरटी वाहन और टीमें तैनात कर दी गई हैं। बार्डर प्वाइंट पर भी पुलिस ने अर्धसैनिक बलों के साथ मिलकर सुरक्षा को पुख्ता किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें