फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: वन विभाग में भर्ती परीक्षा तीन साल से अटकी, अब जारी हुआ सिलेबस

विज्ञापन
विज्ञापन
2022 में जेकेएसएसबी ने 523 पदों पर भर्ती के लिए जारी की थी अधिसूचना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। वन विभाग के 523 पदों पर तीन साल से भर्ती प्रक्रिया अटकी है। 2022 में जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) ने इन पदों पर अधिसूचना जारी की थी। इसके बाद परीक्षा प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ रही है। अभी जेकेएसएसबी ने वाइल्ड लाइफ गार्ड भर्ती के लिए सिलेबस जारी किया है। इससे प्रक्रिया के आगे बढ़ाने की उम्मीद है।
वन विभाग में फॉरेस्ट, इंस्पेक्टर, फील्ड असिस्टेंट, वाइल्ड लाइफ गार्ड, एफपीएफ गार्ड और सोशल फॉरेस्ट्री वर्कर के पदों पर भर्ती परीक्षा होनी है। पहले शारीरिक परीक्षा होगी। जेकेएसएबसी ने 2024 में ओएमआर आधारित लिखित व शारीरिक परीक्षा शुरू करने की अस्थायी तिथि जारी की थी, लेकिन विधानसभा चुनाव के चलते प्रक्रिया पर अटक गई।
विज्ञापन

523 पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए अधिसूचना 27 जुलाई 2022 को जारी की थी। इसके बाद अगस्त 14 से सितंबर 14 तक आवेदन मांगे गए थे। इन पदों इंस्पेक्टर के 60 पद, वन रक्षक के 92 पद, कनिष्ठ सहायक के 35 पद, फॉरेस्टर के 250 पद और चालक के पद शामिल हैं।
इन पदों को अधिसूचित करने के बाद अधिसूचित पदों पर जेकेएसएसबी ने भर्ती परीक्षा करवा ली, लेकिन वन विभाग के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू तक नहीं कर पाया है। परीक्षार्थी विंकल कुमार ने कहा कि लंबे समय से परीक्षा होने का इंतजार बढ़ता जा रहा है। सितंबर 2024 में शारीरिक परीक्षा लेने की बात कही थी। अब जेकेएसएबसी ने वाइल्ड लाइफ गार्ड के पद के लिए सिलेबस जारी किया है। इन पदों पर भर्ती करवाने को लेकर जेकेएसएबसी की रुख समझ के परे है।
विज्ञापन

जेकेएसएसबी के परीक्षा नियंत्रक रियाज मलिक ने भर्ती परीक्षा में देरी होने के प्रश्न पर कोई जवाब नहीं दिया और चेयरमैन को जवाब देने के लिए अधिकृत बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें