पानी की आपूर्ति बढ़ाने के लिए विभाग ने भगवती नगर, त्रिकुटा नगर समेत चिनाब वैली वाटर सप्लाई परियोजना को शुरू करने का प्रस्ताव तैयार किया था, लेकिन अभी तक इन परियोजनाओं को मंजूरी ही नहीं मिल पाई है। फाइल सचिवालय में ही मंजूरी के इंतजार में है। अगर इन परियोजनाओं पर काम शुरू हो जाता तो इस बार लोगों को पानी की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ना था।
गर्मी में पेयजल समस्या से निपटने के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। विभाग के पास टैंकर सुविधा भी है। इसके अलावा मशीनरी की भी अतिरिक्त व्यवस्था है। लोगों को परेशानी पेश नहीं आने दी जाएगी। - हरि भूषण, एक्सइएन, जलशक्ति