फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी के नाम पर धमकी भरी कॉल आए तो डरें नहीं : डीएसपी

विज्ञापन
पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में छात्राओं के साथ मौजूद अ​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। साइबर अपराध लगातार मामले बढ़ रहे हैं, जिससे बचने के लिए सजग रहना ही एकमात्र तरीका है। आजकल साइबर अपराधी कभी पुलिस अधिकारी बनकर फोन करके डराते हैं, तो कभी धमकी देकर कॉल करते हैं। ऐसे फोन आने पर डरने की जरूरत नहीं है।
सबसे पहले आत्मविश्वास रखें कि जब आपने कुछ किया ही नहीं तो डर कैसा। डीएसपी अशोक कुमार ने बुधवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से भगवती नगर महिला कॉलेज में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में छात्राओं को जागरूक किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि युवाओं का मानसिक, भावनात्मक, शारीरिक व सामाजिक रूप से मजबूत होना जरूरी है। ऐसा तभी हो सकता है, जब वह नशे और सामाजिक कुरीतियों से दूर रहेंगे। बढ़ता नशा समाज के सामने चुनौती है, जिससे जम्मू शहर भी अछूता नहीं है।
विज्ञापन

इनमें ऐसे भी किशोर व युवा होते है जो पढ़ाई में अच्छे होते हैं, लेकिन गलत संगत में आकर अब फंस गए हैं। कार्यक्रम में महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, यातायात प्रबंधन के साथ ही कॅरिअर को लेकर भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में कॉलेज की प्रिंसिपल मीनू अबरोल, प्रो. निशा भगत व अन्य संकाय सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें