फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: विभागीय वेबसाइटों के बंद रहने से बढ़ी दिक्कतें

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन जन सुविधाओं के लिए लोगों को नहीं मिल रहा विकल्प
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। कई दिन से सरकारी वेबसाइटों बंद होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बड़ी संख्या में जन सुविधाओं को ऑनलाइन मोड डाल दिया गया था। इसमें वेबसाइटों के बंद होने के बाद लोगों को अधिक विकल्प उपलब्ध नहीं करवाए गए हैं।
बिजली, स्कूल शिक्षा बोर्ड, एकल खिड़की, नगर निगम, यातायात पुलिस, शहरी विकास आदि आनलाइन सेवाएं शुरू नहीं हो पाई हैं। इन वेबसाइटों के बंद रहने के संबंधित अधिकारियों के पास भी कोई जवाब नहीं है। इन वेबसाइटों की उचित वैकल्पिक व्यवस्थाएं न होने से आम लोगों से जुड़े कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि साइबर हमले की आशंका से कई सरकारी वेबसाइटों को अस्थायी रूप से बंद रखा गया है। शिक्षा से जुड़ी गतिविधियों को लेकर भी बड़ी संख्या में विद्यार्थी परेशान हैं। उद्योग विभाग की वेबसाइट काम कर रही है, लेकिन उद्योग से जुड़ी अन्य गतिविधियों के लिए एकल खिड़की प्रणाली अभी बंद चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें